{"_id":"692ded627f4ff7c36a01e30c","slug":"jawahir-died-due-to-head-injury-investigation-intensified-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149975-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिर में चोट लगने से जवाहिर की हुई थी मौत, जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिर में चोट लगने से जवाहिर की हुई थी मौत, जांच तेज
Tue, 02 Dec 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के काली मंदिर परिसर में रविवार की सुबह युवक को बेरहमी से मारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर नौ जगह चोट का निशान मिला है। सीने की सभी पसली टूट गई हैं। सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस इसकी गुत्थी सुलझाने में जुटी है। घर वाले अभी तक तहरीर नहीं दिए हैं।
पश्चिमी चंपारण जिले के भीतहा थाना क्षेत्र विनही खैरा टोला निवासी 45 वर्षीय जवाहिर की खून से सनी अर्धनग्न लाश कटाई भरपुरवा गांव के मंदिर परिसर में रविवार को मिली। उसके चेहरे पर चोट का निशान था। देर शाम को इसकी पहचान हुई। इसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह लीवर की बीमारी से पीड़ित था और मानसिक रूप से कमजोर था।
26 नवंबर को इलाज के लिए उसे परिजन मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में भर्ती कराए थे। 29 नवंबर को वह मेडिकल कॉलेज के वार्ड से अचानक भाग गया। 30 नवंबर को इसकी लाश मंदिर के परिसर में मिली। मौका देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर पीछे दो जगह गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा सीने की सभी पसली टूटी है। घुटने के अलावा शरीर पर नौ जगह चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा लीवर और हार्ट भी प्रभावित हुआ है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। मृतक की अर्धनग्न स्थिति, चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान और घटनास्थल के हालात कई शंकाओं की ओर इशारा कर रही है। लोगों के जेहन में यह सवाल है कि क्या यह हत्या है या किसी विवाद का नतीजा।