फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jan Aushadhi Kendra inspected, samples of five medicines taken

Kushinagar News: जन औषधि केंद्र की जांच, पांच दवाओं के सैंपल लिए

Wed, 27 Aug 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 27 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Kendra inspected, samples of five medicines taken
जन औषधि केंद्र की जांच करते एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता।संवाद
कप्तानगंज। कस्बा के सीएचसी परिसर में संचालित भारतीय जन औषधि केंद्र का मंगलवार की दोपहर एसडीएम और डीआई ने करीब दो घंटे तक जांच कर दवाओं के पांच सैंपल लिए। एकत्र नमूनों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। यह कार्रवाई गोरखपुर कमिश्नर को मिली शिकायत के बाद हुई है। कप्तानगंज कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने बीते 19 अगस्त को कमिश्नर गोरखपुर को शिकायत पत्र दिया था। शिकायती पत्र में उन्होंने आरोप लगाया था कि कप्तानगंज सीएचसी परिसर में संचालित भारतीय जन औषधि केंद्र की वैधता करीब चार माह पूर्व ही समाप्त हो गई। इसके बावजूद जन औषधि केंद्र संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उसमें बाहरी दवाएं बेची जा रही हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने डीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर पहुंचे कप्तानगंज एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता और डीआई दीपक कुमार पांडेय ने जन औषधि केंद्र की गहनता से जांच कर पांच दवाओं के नमूने एकत्र किए। डीआई ने बताया कि जन औषधि केंद्र का लाइसेंस जिसके नाम से है।
विज्ञापन

वह जांच के दौरान मौजूद रहे। दुकान में जन औषधि की ही दवाइयां मिली हैं, जिसमें से पांच सैंपल लिया गया है। जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों और लाइसेंस अथॉरिटी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed