फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jam: Vehicles kept crawling on the road, one km distance was covered in one hour

जाम : सड़क पर रेंगते रहे वाहन, एक घंटे में तय हुई एक किमी की दूरी

Wed, 16 Apr 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 16 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Jam: Vehicles kept crawling on the road, one km distance was covered in one hour
सुभाष चौक रेलवे ढाला के पास जाम में फंसे लोग। संवाद 
पडरौना। शहर में जाम से निपटने के लिए बना ट्रैफिक प्लान मंगलवार को फेल दिखा। तीन दिन बाद सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय खुले तो शहर में भीड़ बढ़ गई। इससे शहर में पूरी तरह यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। दोपहर के समय मुख्य मार्ग से लेकर बाजार की गलियों में जाम लग गया। होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को व्यवस्था संभालने में पसीना छूट गया। हालत यह रही कि जाम में फंसे लोगों को तिलक चौक से सुभाष चौक तक करीब एक किलाेमीटर दूरी तय करने में एक घंटे का समय लग गया। होमगार्ड के जवान और यातायात पुलिसकर्मी लोगों को जाम से निजात दिलाने की मशक्कत करते दिखे।
विज्ञापन

तीन दिन अवकाश के बाद मंगलवार को सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय और विद्यालय खुले। शहर में जाम न लगे और आने वाले लोगों को सहूलियत हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इसके लिए शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर होमगार्ड और यातायात के सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हालांकि इस दिन शहर में बड़े वाहन तो प्रवेश नहीं कर पाए, लेकिन अचानक उमड़ी भीड़ से शहर के छावनी से लेकर सुभाष चौक, कठकुइयां मोड़, बड़ी गंडक पुल के अलावा बाजार के तिलक चौक, दरबार रोड, रामकोला रोड, कोतवाली रोड पर जाम से लोग जूझते रहे। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कोतवाली रोड, रामकोला रोड और सुभाष चौक के पास तो सभी तरह के वाहनों के पहिए थम गए। इन सड़कों पर लगे जाम में फस वाहन चलने के बजाए रंगते दिखे। सुभाष चौक पर तो पुलिस चौकी है। व्यस्ततम स्थान होने के कारण यहां होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस के अलावा चौकी पर तैनात सिपाहियों की भी सक्रियता रहती है। इसके बावजूद टेंपो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों का जमावड़ा रहता है। हालत यह हुई जो लोग जाम में फंसे से उन्हें जाम से निकलकर करीब एक किलाेमीटर दूरी तय करने में एक घंटे से भी अधिक समय गंवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed