फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   jam at siswan spuare

सिसवा महंथ चौराहे पर लगाया जाम

Tue, 07 Jul 2020 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
jam at siswan spuare
सिसवा महंथ चौराहे पर लगाया जाम
विज्ञापन

कसया। नगर के वार्ड नंबर 22 महंत अवैद्यनाथ नगर (सिसवा महंथ) के चौराहे पर जला ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर मंगलवार को उपभोक्ताओं ने कसया-देवरिया मार्ग जाम कर दिया। मार्ग जाम होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। इसके करीब चार घंटे बाद जला ट्रांसफॉर्मर बदला गया।

उपभोक्ताओं का कहना था कि एक सप्ताह पूर्व सिसवा महंथ चौराहे पर लगा ट्रांसफॉर्मर जल गया था। इसकी सूचना के बावजूद विद्युत निगम न तो इसे ठीक करा रहा है और न ही दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगा रहा है। मंगलवार को नाराज उपभोक्ताओं ने कसया-देवरिया मार्ग को सिसवा महंथ चौराहे पर जाम कर दिया। मामले की जानकारी होने पर कुशीनगर के भाजपा विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने बिजली निगम के अफसरों को फोन कर ट्रांसफॉर्मर बदलने का निर्देश दिया। दोपहर बाद ट्रांसफॉर्मर बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed