{"_id":"691a2af7e8e15a5f040b857e","slug":"jackal-attacks-three-people-injures-them-creates-panic-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149068-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सियार ने तीन लोगों पर हमला कर किया घायल, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सियार ने तीन लोगों पर हमला कर किया घायल, दहशत
Mon, 17 Nov 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के हिरनही गांव के सरेह में रविवार की शाम को खेत की तरफ गए तीन लोगों पर एक सियार ने हमला कर जख्मी कर दिया। घायलों में मजिद शेख (40), धुरपति (50) और शोशीला (55) शामिल हैं। लोगों ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।
ग्रामीणों का दावा है कि सियार पागल हो गया है, जिसके कारण उसने अचानक तीनों लोगों पर हमला कर दिया। घटना की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। खेतों में काम कर रहे लोग तत्काल घरों की ओर लौट आए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को भी मामले की जानकारी दे दी है, ताकि सियार को पकड़ने की कार्रवाई की जा सके।
घायल तीनों व्यक्तियों को निजी सवारी से मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव और खेतों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। डिप्टी रेंजर अमित तिवारी ने बताया कि अभी इसकी जानकारी नहीं थी, इसके बारे में पता लगा रहा हूं।