फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   It took ten hours to find the fault, people faced hardships

Kushinagar News: फाल्ट ढूंढने में लग गए दस घंटे, लोगों ने झेली दुश्वारी

Sat, 09 Sep 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
It took ten hours to find the fault, people faced hardships
मंसाछापर। बारिश की वजह से मेन लाइन में फाल्ट आने से 90 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दस घंटे मशक्कत के बाद लाइनमैन फाल्ट ढूंढ सके।
विज्ञापन

जरार और मनिकौरा बिजली उपकेंद्र पर करीब 75 किमी दूर राजापाकड़ से मेन सप्लाई आती है। लंबी दूरी होने के कारण अक्सर मेन लाइन में फाल्ट आता है। इसके चलते दोनों उपकेंद्रों से जुड़े 90 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है, जिससे करीब 23 हजार उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। बृहस्पतिवार की आधी रात को फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते सुबह बिजली के साथ-साथ पानी के लिए भी लोग परेशान हुए। मोबाइल चार्ज करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग शुरू की तो कई जगह मेन तार पर पेड़ की डालियां टूटकर गिरी थीं। फाल्ट को ठीक कर 10 बजे दिन में आपूर्ति बहाल की गई। जेई दीपक कुमार ने बताया कि तेज हवा और बारिश के चलते मेन लाइन मेें फाल्ट आया था। अधिक दूरी होने के कारण फाल्ट ढूंढने में समय लगता है। आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed