फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   It took one and a half years to prepare...the hard work of the youth created a stir in Diara.

Kushinagar News: तैयारी में लगे डेढ़ साल...युवाओं की मेहनत ने दियारा में मचाया धमाल

Tue, 28 Oct 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 28 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
It took one and a half years to prepare...the hard work of the youth created a stir in Diara.
गुरवलिया बाजार। प्रक्षेपण स्थल से रॉकेट ने उड़ान भरी तो लोगों की तालियां बज उठीं। इसके पीछे की युवाओं की मेहनत करीब एक से डेढ़ साल की थी। इसी मेहनत के बाद जब छात्रों ने रॉकेट उड़ाया तो विज्ञान से जुड़ा हर जानकार हैरान रह गया। सामान्य लोग अब भी इस रॉकेट के बारे में जानने का प्रयास कर रहे हैं। रॉकेट ने जब लांचिंग के बाद उड़ान भरी तो अंदर मौजूद कैन साइज सेटेलाइट में कई तरह के डाटा को रिकॉर्ड किए। सफल लांचिंग के बाद सभी का सेटेलाइट उनके हाथों में आ गया। अब छात्र इसका अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन

महाराष्ट्र और दक्षिण के अन्य प्रदेश के युवाओं ने गंडक के किनारे स्थित बने 40 मीटर और 10 मीटर के प्रक्षेपण स्थल से चार रॉकेट लांच किया तो वहां से एक किमी दूर बने ऑब्जर्वेशन सेंटर में बैठे अतिथियों और टकटकी लगाए अन्य प्रतिभागियों की तालियां तेज हो गईं। चार रॉकेट लांचिंग में एक महाराष्ट्र एमआईटी के ग्रुप की थी। इन्होंने तकरीबन डेढ़ वर्षों में कैन साइज सेटेलाइट को तैयार किया था।
विज्ञापन

एक छात्र ने बताया कि छोटे रॉकेट में नोज कोन के अंदर कैन साइज सेटेलाइट रखा गया था। उनकी सफल लांचिंग हुई जिसमें उनका कैन साइज सेटेलाइट एक किमी ऊपर गया और डाटा कलेक्ट कर नीचे आ गया। युवाओं ने बताया कि कैन साइज छोटे सेटेलाइट में ही ऊपर आसमान में मौजूद डाटा कलेक्ट करने के लिए 60 डाटा प्वाइंट बनाए थे। जिसमें तापमान, आद्रता, एयर क्वालिटी इंडेक्स, प्रेशर, हवा और वायुमंडल में कौन-कौन से गैस मौजूद थे आदि जैसे डाटा कैन सेटेलाइट से इलेक्ट्रानिक माध्यम से इकट्ठे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed