{"_id":"65a03853810a18fc9c0718b4","slug":"it-is-necessary-to-follow-traffic-rules-100-while-walking-on-the-road-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10818-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन जरूरी
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्रनगर स्थित यातायात कार्यालय में बृहस्पतिवार को नेहरू युवा केंद्र की तरफ से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ और जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्र के स्वयं सेवकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
टीआई सत्य सान्याल शर्मा ने कहा कि सड़क पर किसी भी वाहन से चलते सड़क सुरक्षा नियमों का शतप्रतिशत पालन करना चाहिए। इसमें छोटी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। उन्होंने बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट आदि जरूरी लगाया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि 11 से 17 जनवरी तक चल रहे इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देनी है। ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
इस दौरान क्रीडाधिकारी रवि निषाद, भुवनेश्वर कुशवाहा, सोनू शर्मा, जानकी यादव, धनंजय चौरसिया, सद्दाम हुसैन आदि मौजूद रहे।