फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Issue of pending Chhitauni-Tamkuhi railway line raised during zero hour

Kushinagar News: शून्य काल में उठा लंबित छितौनी-तमकुही रेल लाइन का मुद्दा

Thu, 07 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Issue of pending Chhitauni-Tamkuhi railway line raised during zero hour
पडरौना। बिहार के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने शून्यकाल में लंबित छितौनी-तमकुही रेल लाइन परियोजना को पूर्ण कराने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सभापति के माध्यम से इस परियोजना को रेल मंत्री से शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

राज्य सभा सांसद ने सदन को बताया कि वर्ष 2007 में तत्कालीन रेल मंत्री ने छितौनी-तमकुही रेल लाइन का शिलान्यास किया गया था। पनियहवा से छितौनी होते हुए यह रेल लाइन नारायणी नदी के किनारे होते हुए बिहार प्रांत के मधुबनी, धनहा, खैरा टोला इत्यादि गांव को जोड़ते हुए कुशीनगर के तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर कप्तानगंज-थावे रेल लाइन में मिलेगी। इस परियोजना में 37.7 लाख घन मीटर मिट्टी के कार्य के साथ-साथ 10 बड़े पुलों एवं 47 छोटे पुलों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित था। परियोजना में पनियहवा से 3.35 किलोमीटर पर छितौनी, 15.5 किलोमीटर पर जटहां, 28.7 किलोमीटर पर मधुबनी, 35 किलोमीटर पर धनहा, 38 किलोमीटर पर खैरा टोला और 49.7 किलोमीटर पर पिपराही स्टेशन व हाल्ट का निर्माण की रूपरेखा बनाने के साथ ही 62.5 किलोमीटर पर अंतिम तमकुहीरोड स्टेशन को जंक्शन बनाया जाना प्रस्तावित था। सांसद ने आगे कहा की वर्ष 2014 से 2019 तक लोक सभा का सदस्य के दौरान इस परियोजना को शुरू कराने के लिए कई बार पत्राचार किया था। उस दौरान कुछ धन राशि भी स्वीकृत कर कार्य भी कराए गए थे, लेकिन अभी तक कुछ ठोस कार्य होते नहीं दिख रहा है। उन्होंने संसद में कहा कि इस रेल लाइन के निर्माण से नारायणी नदी के दोनों तरफ बसे गांव के लोगों को अवागमन में सहुलियत मिलेगी। इसके अलावा इससे बने बांध से उस क्षेत्र में आने वाले हर साल बाढ़ से भी स्थायी तौर पर बचाव होगा। यह रेल लाइन स्थायी तौर पर एक मजबूत बांध के रूप में भी काम करेगी। यहां पर्यटन, रोजगार और व्यापार की संभावनाएं बढ़ जाएंगी, जिससे क्षेत्र के लोग सीधे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed