{"_id":"67b775c5c37a5a4225024cd4","slug":"issue-of-encroachment-raised-in-chaupal-measurement-order-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-132499-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चौपाल में उठा अतिक्रमण का मुद्दा, पैमाइश का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चौपाल में उठा अतिक्रमण का मुद्दा, पैमाइश का आदेश
Fri, 21 Feb 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
रहसू बाजार। फाजिलनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत मधुरिया के पंचायत भवन पर उपजिलाधिकारी कसया परितोष मिश्र व तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और निस्तारण के लिए जरूरी निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने जच्चा-बच्चा केंद्र, पोखरी, चकनाली आदि ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने, वृद्धा व विधवा पेंशन, फार्मर रजिस्ट्री, वरासत, खतौनी में गलत नाम आदि की शिकायत की।
उपजिलाधिकारी ने इसको गंभीरता से लेते हुए कानूनगो नंदलाल पाठक व लेखपाल सन्नी गुप्ता को जच्चा-बच्चा केंद्र व पोखरी की जमीन की पैमाइश कर कार्रवाई कराने व छूटे लोगों का वरासत, फार्मर रजिस्ट्री, खतौनी में गलत नाम को सही करने का निर्देश दिया। कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत रसोइयों ने 2023 से ही मानदेय नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर उन्होंने इसके लिए खंड शिक्षाधिकारी से बात कर मानदेय दिलाने की बात कही। वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड आदि समस्याओं के बाबत इसके निराकरण की बात कही।
इस दौरान ग्राम प्रधान राजू कुमार यादव, सचिव रेखा सिंह, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, सदानंद, अश्विनी शर्मा, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।