फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Irrigation Department's concrete panel collapses within four months; leakage being stemmed using sandbags.

Kushinagar News: चार माह में ढहा सिंचाई विभाग का कंक्रीट पैनल, रेत की बोरियों से रोका जा रहा रिसाव

Fri, 02 Oct 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Irrigation Department's concrete panel collapses within four months; leakage being stemmed using sandbags.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिपरा बाजार। सिंचाई विभाग की ओर से परगन छपरा गांव के पास मेन कैनाल में करीब चार माह पहले बनाया गया कंक्रीट पैनल मंगलवार को ढह गया। नहर से पानी का रिसाव रोकने के लिए बृहस्पतिवार को ध्वस्त पैनल के स्थान पर रेत से भरी बोरियां रखी जा रही थीं। पैनल के इतनी कम अवधि में ढहने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

मुख्य पश्चिमी गंडक नहर नेपाल और बिहार की सीमा से निकलकर मेन कैनाल, रजवाहा, माइनर और गुलों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाती है। सिंचाई विभाग की ओर से हर वर्ष रजवाहों और माइनरों की सिल्ट सफाई के साथ सेवा मार्गों की मरम्मत पर भी खर्च किया जाता है। इसके बावजूद किसानों की ओर से खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। माघी माइनर की भी खराब स्थिति : रोवारी के निकट दमोदरी गांव के पास माघी माइनर में टूटे स्थान की विभाग की ओर से ईंटों से मरम्मत कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed