{"_id":"6547eaf3e7a00abafe0a1ff4","slug":"irrigation-department-will-auction-the-crops-of-eight-farmers-today-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7291-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिंचाई विभाग आज कराएगा आठ किसानों के फसल की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिंचाई विभाग आज कराएगा आठ किसानों के फसल की नीलामी
Mon, 06 Nov 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
- दो गांवों में सिंचाई विभाग की 24 एकड़ जमीन कब्जा कर किसानों ने कर रहे थे खेती
- विभाग के जिलेदार की तरफ से सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा की गई है नोटिस
कुशीनगर। सदर तहसील के भुजौली शुक्ल गांव की 18 एकड़ व बसडीला गांव में 6 एकड़ सिंचाई विभाग की जमीन पर किसानों ने कब्जा कर लिया है। इसके बाद खेती कर गन्ना व धान की फसल की बुआई कर दी है। विभाग ने सार्वजनिक स्थल पर जिलेदार की तरफ से नोटिस चस्पा कर फसल की नीलामी कराने की घोषणा की है। पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को फसल की नीलामी की जाएगी।
भुजौली शुक्ल व बसडीला गांव में सिंचाई विभाग की 24 एकड़ जमीन है। जिस पर आठ किसानों ने कब्जा किया है। यह जानकारी सिंचाई विभाग के जिलेदार गोरख गुप्ता की तरफ से सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा कराई गई नोटिस से हुआ। जिलेदार ने बताया कि गांव में विभिन्न गाटा नंबर से विभाग की जमीन है। जिस पर लोगों ने कब्जा कर खेती कर रहे हैं। कई बार नोटिस जारी किया गया। इसके बाद भी जमीन खाली नहीं की जा रही है। विभाग की जमीन पर धान व गन्ना की फसल उगाई गई है। इसे कटवाकर विभाग नीलाम कराएगा। भुजौली शुक्ल गांव में करीब 18 एकड़ व सटे बसडीला गांव में छह एकड़ भूमि है। सिंचाई विभाग ने इसे खाली कराने का निर्णय लिया और नोटिस चस्पा करा दिया। इसके बाद अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है। जिलेदार ने बताया कि कि यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश पर की जा रही है। नेबुआ नौरंगिया थाने के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आठ लोगों ने सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा कर उसमें खेती की है। उन फसलों की नीलामी सोमवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में होगी।