{"_id":"6788004f12f5a5b3d608f51c","slug":"irregularities-in-electricity-bills-and-lack-of-facilities-at-weighing-centers-kushinagar-news-c-209-1-sgkp1039-127126-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विद्युत बिलों में गड़बड़ी व तौल केंद्रों पर सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विद्युत बिलों में गड़बड़ी व तौल केंद्रों पर सुविधाओं का अभाव
Thu, 16 Jan 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने विद्युत बिलों में गड़बड़ी और तौल केंद्रों पर सुविधाओं के अभाव का मामला उठाया। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
किसानों ने बिजली बिल बढ़कर आने की शिकायत करते हुए कहा कि इससे तमाम प्रकार की दिक्कतें आ रही है। इसका निस्तारण कराया जाना चाहिए। साथ ही गन्ना विभाग वर्तमान में तौल केंद्र पर व्यवस्थाओं को लेकर भी शिकायत की गई। बताया गया कि तौल केंद्र पर सूचना बोर्ड, छप्पर, जलावन लकड़ी की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था नहीं है। पर्ची का आवंटन ठीक प्रकार से नहीं किया जा रहा है। फसल बीमा योजना अंतर्गत गन्ना एवं खरीफ मक्का फसल को अधिसूचित किए जाने की मांग की गई।
किसान दिवस में कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवेश कुमार ने वर्तमान समय में गेहूं की फसल में 40 दिन के मध्य खरपतवार रोधी के प्रयोग किए जाने की सलाह दी। सरसों की फसल में छह से सात किलोग्राम प्रति एकड़ सल्फर प्रयोग किए जाने की सलाह दी और कहा कि इससे तेल की मात्रा एवं गुणवत्ता में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव अवगत कराया गया कि खेत में खरपतवार रोधी के रूप में सल्फो सल्फरान आदि की डोज सही ढंग से इस्तेमाल करें।