फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Invoices not having signed the candidate upset

चालान पर दस्तखत नहीं होने से प्रत्याशी परेशान

Tue, 17 Nov 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Tue, 17 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
रामकोला। ब्लॉक कार्यालय परिसर में पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान और सदस्यों के पर्चा दाखिला के समय कई प्रत्याशियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। जिन लोगों ने पडरौना में ट्रेजरी की रकम जमा की थी, उसके फॉर्म पर किसी का हस्ताक्षर नहीं था।
विज्ञापन

साथ ही जो मुहर लगी थी उसका डेट भी गलत पाया गया। आरओ ने जब पर्चा अवैध बताया तो प्रत्याशी परेशान हो गए। हालांकि आरओ ने तत्काल काउंटर पर ही रकम जमा कराने की व्यवस्था की उसके बाद संबंधित लोगों का पर्चा दाखिल हो सका। मंगलवार को पर्चा दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशियों में से कुछ लोगों ने पडरौना स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में ट्रेजरी के माध्यम से जमानत की रकम जमा किया था।
विज्ञापन

लेकिन उनके फाॅर्म पर किसी बैंक कर्मचारी का हस्ताक्षर नहीं था। मुहर का डेट भी गलत पाया गया। आरओ केएन पांडेय ने कौशल्या, विश्वकर्मा, आरती, बिकाऊ और सुनीता सहित कई लोगों का पर्चा जमा करते समय यह गड़बड़ी देख ली। इसके बाद उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि प्रत्याशी अपने ट्रेजरी चालान की खुद जांच कर लें। अगर उस पर हस्ताक्षर नहीं है या डेट गलत है तो नामांकनपत्र जमा ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय कम है तत्काल अपने काउंटर पर ही ट्रेजरी रकम जमा कर दें।
इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक के चीफ  मैंनेजर आरके पांडेय का कहना है कि पांच दिन बंद रहने के बाद बैंक खुला था। भीड़ अधिक थी और कुछ  कर्मचारी छठ के लिए अवकाश पर चले गए थे।

इसी दिक्कत के बीच ट्रेजरी की रकम जमा कराई गई है, हो सकता है कुछ फॉर्म पर कर्मचारी का हस्ताक्षर छूट गया हो। आरओ से कह दिया गया है कि ऐसे फॉर्म की जांच कर हस्ताक्षर करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed