फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Investigation was done in the merchant's home and office on the second day as well

दूसरे दिन भी व्यापारी के घर व ऑफिस में हुई छानबीन

Thu, 10 Dec 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Investigation was done in the merchant's home and office on the second day as well
दूसरे दिन भी व्यापारी के घर व ऑफिस में हुई छानबीन
विज्ञापन

- पडरौना नगर के एक व्यापारी के यहां बुधवार को पड़ा था आयकर का छापा
- व्यापारी के कई मुंशियों से भी हो चुकी है पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सीमेंट के कारोबार से जुड़े पडरौना के एक बड़े व्यापारी के यहां लगातार दूसरे दिन भी आयकर की टीम जमी रही। मारवाड़ी मुहल्ला स्थित मकान व ओंकार वाटिका कॉलोनी स्थित दफ्तर के बाहर पुलिस का पहरा है और अंदर आयकर अफसरों की टीम छानबीन कर रही है। अभी कार्रवाई चल रही है।
पडरौना नगर के एक व्यापारी का औद्योगिक क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज है जो लंबे समय से बंद है। इसके अलावा ये सीमेंट में प्रयुक्त होने वाले मैटेरियल क्रिंकर की सप्लाई का काम करते हैं। इनका ट्रांसपोर्ट का बिजनेस भी बताया जा रहा है। परंतु स्थानीय स्तर पर इनके विषय में लोगों को कम ही जानकारी है। बुधवार को अचानक इस व्यापारी के घर व ऑफिस पर जब आयकर की टीम पहुंची तब चर्चा शुरू हुई। चर्चा है कि इस व्यापारी की गोरखपुर में गत्ता फैक्ट्री के अलावा कई कारोबार हैं। इसके अलावा झारखंड से लेकर नेपाल तक सामान ढुलाई का कार्य भी होता है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी आयकर की टीम यहां जमा रही। देर शाम तक ऑफिस व मकान में छानबीन चलती रही। ऑफिस में जांच करने वाली टीम में रवि कुमार मेहता, आरके निषाद, दुर्गेश कुमार, गौरव अग्रहरि और आवास पर राममूरत, अंगद गुप्ता, हिमांशु, कमलावती यादव, सुनील बगाड़िया आदि की टीम है। हालांकि अब आयकर अफसरों ने इस कार्रवाई का विवरण देने से मना किया है।
विज्ञापन

छापा पड़ा तो भौचक रह गए व्यापारी
जिस व्यापारी के घर आयकर का छापा पड़ा है उनका पडरौना में कोई खास बिजनेस नहीं है। वर्षों पहले जो कोल्ड स्टोरेज बना वह चालू नहीं हुआ। गोरखपुर के कुसुम्ही में गत्ता बनाने की फैक्ट्री के बारे में ही लोगों को जानकारी थी। इसलिए जब बुधवार को आयकर की जांच शुरू हुई तो यह बड़ी सामान्य बात लगी लेकिन जब बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन आयकर टीम मकान व ऑफिस में रिकार्ड खंगालती रही तो तब इनके दूर-दूर तक फैले व्यापार के बारे में लोगों को जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed