{"_id":"69c45521ecc4bb76210e58ba","slug":"investigation-team-attacked-in-lohariya-electricity-workers-reach-police-station-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-156958-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लोहरैया में जांच टीम पर हमला, थाने पहुंचे बिजलीकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लोहरैया में जांच टीम पर हमला, थाने पहुंचे बिजलीकर्मी
Thu, 26 Mar 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। भीष्वा मठवालगिरी बिजली उपकेंद्र के कर्मियों को मंगलवार को लोहरैया गांव में विरोध और अभद्रता का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बिजली निगम के कर्मी क्षेत्र में कनेक्शन व बकाया की जांच कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम के साथ धक्का-मुक्की की और उनके कागजात फाड़ दिए। बुधवार को बिजली निगम के अधिकारी कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
बिजली निगम के जेई अशोक कुमार सिंह का आरोप है कि विरोध करने पर कुछ लोगों ने टीम के सदस्यों के मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और जांच कार्य बाधित हो गया।
घटना के बाद उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार सिंह ने हाटा कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालना गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई आवश्यक है।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने भी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।