{"_id":"6331f4cf1135dc46826cef69","slug":"internal-issue-going-on-in-rajasthan-congress-kushinagar-news-gkp451898191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: राज्यपाल कलराज मिश्र बोले, राजस्थान कांग्रेस में चल रही उठापटक आंतरिक मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: राज्यपाल कलराज मिश्र बोले, राजस्थान कांग्रेस में चल रही उठापटक आंतरिक मामला
Tue, 27 Sep 2022 10:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 10:00 AM IST
सार
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजस्थान में अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के सवाल पर कहा कि टेलर मास्टर कन्हैया लाल की हत्या के पीछे किसकी साजिश थी, इसका पता लगाने के लिए एनआईए की जांच चल रही है। हत्या के पीछे कौन लोग थे। एनआईए इसका पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन
कुशीनगरमें पत्रकारों से वार्ता करते राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
विस्तार
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि उनके राज्य में कांग्रेस के अंदर चल रही उठापटक पार्टी का आंतरिक मामला है। इसमें निर्णय कांग्रेस पार्टी को ही लेना है।
विज्ञापन
वह कुशीनगर स्थित एक होटल में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राजस्थान में अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के सवाल पर कहा कि टेलर मास्टर कन्हैया लाल की हत्या के पीछे किसकी साजिश थी, इसका पता लगाने के लिए एनआईए की जांच चल रही है। हत्या के पीछे कौन लोग थे। एनआईए इसका पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन
विपक्षी गठबंधन के रुझान के बारे में पूछने पर कहा कि इस संबंध में क्या हो रहा, मैं कुछ नहीं बता सकता। होटल से निकलकर वह पूर्व सांसद राजेश पांडेय के कसया स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़, कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक, पूर्व विधायक पवन केडिया, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विनय राय, राधेश्याम पांडेय, जगदंबा सिंह, जेपी शाही आदि मौजूद रहे।