फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions to issue notices to assistants in Gram Panchayats for low expenses

Kushinagar News: ग्राम पंचायतों में कम खर्च पर सहायकों को नोटिस के निर्देश

Fri, 08 Aug 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Instructions to issue notices to assistants in Gram Panchayats for low expenses
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्वच्छता समिति और दिव्यांगता समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने जिले के 28 मॉडल गांव में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण करने और क्रियान्वित योजनाओं समेत लाभान्वित लाभार्थियों संबंधित बुकलेट तैयार करने के अलावा पीएम सूर्य घर योजना तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत से एक-एक लाभार्थियों का चयन करने का निर्देश दिए। बैठक में प्राप्त धन के सापेक्ष चार ग्राम पंचायतों में कम व्यय होने पर डीएम ने संबंधित ग्राम पंचायतों को नोटिस देने के दिए निर्देश।
विज्ञापन

बैठक में चयनित 28 मॉडल ग्राम पंचायतों में 66 बिंदुओं पर कार्य कराने संबंधी हुए कार्यों की जानकारी ली। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि यदि कोई कमी पाई जाएगी तो उसे सही करा कर फिर सभी ग्राम पंचायतों में उसी तर्ज पर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि गांव में बने नालियों की साफ सफाई सहित हाईटेक व्यवस्था सुनिश्चित करें। खराब प्रगति वाले पंचायत सहायकों को नोटिस दें। बैठक में प्राप्त धन के सापेक्ष कम व्यय होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत सहायकों को नोटिस देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, डीसी मनरेगा राकेश, पीडी पीयूष सिंह, डीडीओ अरुण कुमार त्रिपाठी, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, जिला दिव्यागंजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार पांडेय, डीएसओ कृष्ण कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed