{"_id":"69fcf23655aab2c9210db2d3","slug":"instructions-to-expedite-sanitation-and-housing-schemes-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159385-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वच्छता व आवास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वच्छता व आवास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
Fri, 08 May 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 08 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। विकास भवन सभागार में सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जिला स्वच्छता समिति, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा अन्नपूर्णा भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जनपद में संचालित स्वच्छता अभियानों, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त अभियान तथा ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वच्छता मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कूड़ा निस्तारण, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण, रखरखाव एवं नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा जनआंदोलन है। इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने और जनजागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण एवं सत्यापन, सामुदायिक शौचालयों की प्रगति, रेट्रोफिटिंग कार्य, न्यूनतम व्यय करने वाली ग्राम पंचायतों की समीक्षा, डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना तथा जन योजना अभियान सहित अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। सचिवों और ग्राम प्रधानों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जिला स्वच्छता समिति, दिव्यांगजन समिति तथा अन्नपूर्णा भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिन विकास खंडों में अन्नपूर्णा भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है, वहां के संबंधित खंड विकास अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत को “आदर्श स्वच्छ ग्राम” के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा विंध्यवासिनी राय, परियोजना निदेशक पियूष, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, डीसी मनरेगा राकेश, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।