फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions to accelerate flood relief operations

Kushinagar News: बाढ़ से बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Fri, 19 Jun 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Instructions to accelerate flood relief operations
नरवाजोत में चल रहे बचाव कार्य का निरीक्षण करते आधीक्षण अभियंता व अन्य।संवाद
तमकुहीरोड। बाढ़ खंड विभाग गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता जयप्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को एक्सईएन व एसडीओ के साथ एपी बांध व नरवाजोत बांध पर चल रही परियोजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने बांध की सुरक्षा को और मजबूत किए जाने सहित बाढ़ से बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता का कहना है कि बांध के किनारे बसे गांवों की सुरक्षा तटबंधों की मजबूती पर निर्भर है। उन्होंने अभियंताओं से बांध सुरक्षा के साथ संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर चौकस रहने को कहा। वर्तमान में एपी बांध और नरवाजोत बांध की सुरक्षा के लिए 32.71 की तीन परियोजनाओं पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं। नरवाजोत बांध के लिए दो और एपी बांध के लिए एक परियोजना शामिल है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाढ़ खंड गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता जयप्रकाश सिंह,एक्सईएन महेश कुमार सिंह व एसडीओ दीपरतन सिंह व अन्य अभियंताओं के साथ एपी बांध पर पहुंचे और तटबंधों के दोनों तरफ कराए जा रहे जंगल झाड़ की सफाई के साथ जवही दयाल और नरवाजोत में में हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने किमी 1.700 पर स्थित क्षतिग्रस्त ठोकर (स्पर) पर जारी बचाव कार्य का भी हाल जाना और संवेदनशील स्थिति को देखते हुए कार्य गति बढ़ाए जाने की हिदायत दी। उनका कहना था कि गुणवतापूर्ण बचाव कार्य कराया जाना जरूरी है। इस दौरान जेई रमेशधर दुबे, जेई सुनील यादव, जेई विनोद शर्मा, जेई अमर श्रीवास्तव, जेई अभिजित सिंह, जेई अजीत सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed