{"_id":"6716dcfae40a5c0b850b4037","slug":"instructions-for-constructing-drain-as-per-standard-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-125169-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मानक के अनुरूप नाली निर्माण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मानक के अनुरूप नाली निर्माण के निर्देश
Tue, 22 Oct 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के आंबेडकर नगर (भरौली) में सोमवार को अध्यक्ष प्रतिनिधि ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। समस्याओं की जानकारी ली। मानक के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया।
नगर के विभिन्न वार्डों नाली का निर्माण कराया जा रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने वार्ड नंबर चार भरौली में निर्माण कार्य का जायजा लिया। जेई और ठेकेदार को निर्माण को समय से पूर्ण कराने और मानकों का पालन करने का सख्त हिदायत दी। निर्माण के दौरान आ रही समस्याओं की जानकारी भी ली। कहा कि नगर के विकास कार्य में मानक की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। किसी भी निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद मोहल्ले के लोगों से अन्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और निस्तारण के निर्देश दिए। त्योहारों को देखते हुए वार्ड की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अभिनायक पुर में लोगों से समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उग्रसेन, श्याम चौहान, राहुल, मनोज, सन्नी, शारदा, दिनेश तिवारी, विजय आदि मौजूद रहे।