फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instead of taking action, the victim was made to sit in the police station.

Kushinagar News: कार्रवाई के बजाय पीड़ित को ही थाने में बैठाया

Thu, 28 Mar 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 28 Mar 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Instead of taking action, the victim was made to sit in the police station.
पडरौना। मारपीट कर 50 हजार रुपये छीनने के मामले में कार्रवाई के बजाय पुलिस पीड़ित को ही थाने पर बैठा ली है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी छोटेलाल गुप्ता गोरखपुर में ठेके पर मकान बनाते हैं। तीन दिन पहले वह गोरखपुर से घर आ रहे थे। सलेमगढ़ चौराहे पर बस से उतरकर घर जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान तीन लोगों उन्हें मारा-पीटा और 50 हजार रुपये छीन लिया। छोटेलाल ने नामजद तहरीर दी। इससे नाराज मनबढ़ों ने छोटेलाल गुप्ता की बुधवार को पिटाई कर दी और तहरीर वापस लेने का दबाव बनाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित को हिरासत में लेकर थाने चली आई। पुलिस का कहना है कि छिनैती का आरोप गलत है। मारपीट हुई है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed