फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   inquiry to panchayat bhawan and community toil

बीडीओ ने किया सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण

Mon, 31 Aug 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
inquiry to panchayat bhawan and  community toil
एक माह से अनुपस्थित सीडीपीओ को नोटिस जारी
विज्ञापन

हाटा (कुशीनगर)। सुकरौली ब्लॉक परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय का सोमवार को बीडीओ ने निरीक्षण किया। वहां सीडीपीओ समेत कई कर्मचारी अनुपस्थित थे। इसे गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। सुकरौली बाल विकास परियोजना कार्यालय में तैनात सीडीपीओ अब्दुल कयूम के करीब एक माह से कार्यालय से अनुपस्थित होने की शिकायत मिल रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए सोमवार को बीडीओ संदीप कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। कार्यालय में तैनात सीडीपीओ अब्दुल कयूम, सुपरवाइजर अलका सक्सेना और सिंधु श्रीवास्तव अनुपस्थित मिलीं। बीडीओ ने सीडीपीओ सहित दोनों सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। इसके अलावा कार्यालय में गंदगी व फाइलों को अव्यवस्थित देख मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सुधार लाने की नसीहत दी। बीडीओ ने कहा कि अगर किसी केंद्र पर अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही की गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed