फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   inquiry to panchayat bhawan and community toil

जांच में मिली कमियों को देखते हुए लिया गया निर्णय--

Mon, 31 Aug 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
inquiry to panchayat bhawan and  community toil
पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय निर्माण की होगी जांच
विज्ञापन

गड़बड़ी पर बीडीओ और एडीओ पंचायत होंगे जिम्मेदार : सीडीओ
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना(कुशीनगर)। ग्राम पंचायतों में बन रहे सामुदायिक शौचालयों व पंचायत भवनों के निर्माण कार्य की जांच होगी। सीडीओ स्वयं औचक निरीक्षण कर मानक के अनुसार कार्य की जांच करेंगी। इसके अलावा बीडीओ व एडीओ पंचायत से भी जांच कराकर रिपोर्ट मांगी जाएगी। भवन निर्माण में मानक का उल्लंघन होने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई होगी।
ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक रोजगार सृजन को ध्यान में रखते हुए शासन ने ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। सामुदायिक शौचालय सभी 1049 ग्राम पंचायतों में बनना है। इनमें से 180 जगह जमीन नहीं मिली है। शेष जगहों पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा 315 पंचायत भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले दिनों सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने दुदही ब्लाक के कोकिल पट्टी गांव का निरीक्षण किया तो वहां सामुदायिक शौचालय का निर्माण बरसाती नाले के किनारे हो रहा था। सीडीओ ने शौचालय निर्माण की जगह को लेकर आपत्ति जताई। गांव के लोगों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए थे। इसके बाद इस शौचालय को तोड़कर दूसरी जगह बनवाने का निर्देश दिया गया था। कुछ अन्य ग्राम पंचायतों से भी निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर सीडीओ ने पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को दी। इसके बाद डीएम ने सीडीओ को सभी निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों व पंचायत भवनों की गुणवत्ता की जांच कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि ग्राम पंचायतों में बन रहे पंचायत भवनों की लागत 17 से 22 लाख तक है। इतनी बड़ी धनराशि खर्च होने पर निर्माण की गुणवत्ता बेहतर होना जरूरी है। इसी तरह सामुदायिक शौचालयों के निर्माण पर पर बड़ी धनराशि खर्च हो रही है। इसलिए इनकी गुणवत्ता के साथ-साथ उपयोगिता का ध्यान रखना जरूरी है। इसीलिए सभी बीडीओ व एडीओ पंचायतों को मानक के अनुरूप निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया गया है। सीडीओ ने बताया कि वे स्वयं औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखेंगी। जहां मानक के विपरीत कार्य होता पाया गया, वहां के संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाली पट्टी में एक सप्ताह में पूरा होगा काम : सीडीओ
पडरौना ब्लाक के बंगाली पट्टी के टोला टिकुलिया का बीते 27 अगस्त को सीडीओ ने निरीक्षण किया था। यहां मुख्यमंत्री आवास योजना के 33 आवास मानक के अनुसार पूर्ण नहीं पाए गए थे। इन आवासों की छत तो पड़ी है लेकिन प्लास्टर, खिड़की, दरवाजे का काम नहीं हुआ है। सीडीओ ने इस पर जिम्मेदारों से तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा था। सोमवार को सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि इस प्रकरण में भी जिम्मेदारों से एक सप्ताह के अंदर मानक के अनुसार सभी कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। अगले सप्ताह इसकी फिर से जांच होगी। अगर आवास अपूर्ण पाए गए तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एडीओ पंचायत ने किया शौचालय का निरीक्षण
मेहंदीगंज। क्षेत्र के अमडरिया गांव में एडीओ पंचायत ने सोमवार को शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। गांव के लोगों ने शौचालय निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया था।
गांव के लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी, तकनीकी सहायक जयप्रकाश, सचिव सौरभ चंद्र ने शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान बीम की ढलाई में रिंग का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। उन्होंने बीम में रिंग लगवाने और मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का प्रयोग करने का निर्देश दिया।

सामुदायिक शौचालय का निर्माण मानक के अनुरूप कराने का निर्देश
रामकोला। ब्लॉक सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें सामुदायिक शौचालय का निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ग्राम सभाओं में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण मानक के अनुरूप होना चाहिए। यदि इसके निर्माण कार्य में कोई अनियमितता हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित ग्राम सभाओं के सचिवों को निर्माण स्थल पर उपस्थित होकर निगरानी के लिए निर्देश दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी, जिला समन्वयक नंदू मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed