फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Innocent injured in bee attack dies

Kushinagar News: मधुमक्खियों के हमले से घायल मासूम की मौत

Wed, 10 Sep 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Innocent injured in bee attack dies
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव में करीब 17 दिन पहले मधुमक्खियों के झुंड ने एक चार वर्षीय बालिका को डंक मार दी थी। परिजन उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में करा रहे थे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोपहर बाद शव घर पहुंचा तो पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।क्षेत्र के गोबरही निवासी दुर्गेश ठाकुर की चार वर्षीय सृष्टि को बीते करीब 17 दिन पूर्व मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया था। उन्हें दुदही सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सृष्टि के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed