फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Injured youth dies during treatment

घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Mon, 13 Sep 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Injured youth dies during treatment
घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

हादसे में घायल हो गए थे राजू कुशवाहा
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। बीते दो अगस्त को खड्डा से घर लौटते समय बाइक की चपेट में आने से घायल युवक की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का इलाज पीजीआई में चल रहा था।

थानाक्षेत्र के भजन छपरा गांव के निवासी राजू कुशवाहा (35) दो अगस्त की रात करीब नौ बजे खड्डा कस्बे से साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल राजू पूरी रात घायलावस्था में वहीं पड़े रहे। तीन अगस्त की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजू को तुर्कहां सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। फिर भी राजू की हालत में सुधार नहीं हुआ तो गोरखपुर के डॉक्टर ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को युवक का शव घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। युवक के ससुर ने कस्बा निवासी दो युवकों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजू की पत्नी और तीन बच्चियों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed