{"_id":"5d75404d8ebc3e93d33e56d9","slug":"injured-in-firing-trader-dead-kushinagar-news-gkp320818022","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की गोली से घायल व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों की गोली से घायल व्यापारी की मौत
विज्ञापन
गोली मारकर व्यापारी की हत्या के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग।
- फोटो : KUSHINAGAR
बदमाशों की गोली से घायल व्यापारी की मौत
शनिवार की रात करीब दस बजे व्यापारी को गोली मारकर बदमाश लूट ले गए थे रुपये
घटना के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें
हाटा। बदमाशों की गोली से घायल हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवरार पिपरा चौराहे के व्यापारी की इलाज के दौरान शनिवार की देर रात मौत हो गई। रात के करीब दस बजे व्यापारी को गोली मारकर बदमाशों ने उनकी दुकान में रखा रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। व्यापारी अजय मद्धेशिया के मौत की जानकारी होने पर देवरार पिपरा चौराहे पर सभी दुकानें रविवार को बंद रहीं। पूरे चौराहे पर सन्नाटा पसरा रहा।
शनिवार की रात करीब दस बजे देवरार पिपरा गांव के रहने वाले अजय मद्धेशिया अपनी दुकान बंद करने वाले थे कि दो बाइकों पर सवार व्यक्ति आए और उनकी दुकान से सिगरेट ली। दुकानदार सिगरेट के रुपये काटकर उन्हें शेष रुपये वापस कर ही रहा था कि एक बदमाश ने उनके ऊपर गोली चला दी। दूसरे बदमाश ने दुकान में रखा रुपये से भरा बैग लेकर फायरिंग करते हुए दोनों फरार हो गए। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने व्यापारी को तुरंत हाटा सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
गांव और चौराहे पर छाया मातम
हाटा। अजय मद्देशिया की फायरिंग से मौत और लूट की घटना से आहत लोगों ने रविवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। देवरार पिपरा चौराहे पर किसी दुकान का शटर नहीं खुला। हर कोई साथी को खोने पर गमगीन था। चौराहे के लोगों ने बताया कि अजय काफी मिलनसार थे। अचानक हुई इतनी बड़ी घटना पर किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा है। व्यापारी के गांव के कई घरों में चूल्हा नहीं जला। रविवार को उनके घर महिलाओं की भीड़ जुटी हुई थी। सभी लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे थे।