फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information provided on the balanced use of fertilizers.

Kushinagar News: उर्वरकों के संतुलित इस्तेमाल की दी गई जानकारी

Fri, 24 Jul 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Information provided on the balanced use of fertilizers.
कप्तानगंज। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को कृषि विभाग की ओर से श्री अन्न पुनरोद्धार व त्वरित मक्का विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को संतुलित रासायनिक और जैविक उर्वरकों के प्रयोग सहित मोटे अनाज की खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहे गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को अपनाने की जरूरत है। इससे कम खर्च में अधिक पैदावार व आय बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि फसलों में संतुलित मात्रा में खाद एवं उन्नत बीजों का प्रयोग करना चाहिए। मानक के विपरीत अधिक रासायनिक उर्वरकों का उपयोग फसलों के विकास और भूमि की सेहत को प्रभावित करता है। रासायनिक खाद का अत्यधिक प्रयोग स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इस मौके पर हरे राम गुप्ता, श्याम चंद श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी प्रमोद कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, राजेश साहनी, रानू अग्रहरि, धर्मेंद्र सिंह, विजय कुमार कनौजिया, मुकेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed