फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information of traffic rules given to roadways bus drivers

रोडवेज बस चालकों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

Tue, 02 Feb 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Information of traffic rules given to roadways bus drivers
रोडवेज बस चालकों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
विज्ञापन

- अनफिट मिले वाहनों को तत्काल सही कराने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को नगर स्थित रोडवेज बस स्टेशन परिसर में बस चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बस स्टेशन में खड़ी बसों के फिटनेस की जांच की। दो बसों का फिटनेस ठीक नहीं होने पर उन्हें वर्कशाप भेजकर कमियां दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया।

एआरटीओ संदीप कुमार पंकज ने कहा कि यदि वाहनों के फिटनेस में कमी रहती है तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है, इसलिए बस चालकों को बस की फिटनेस ठीक होने पर ही यात्रियों को ले जाना चाहिए। उन्होंने बस चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए इसका शत प्रतिशत पालन करनेे का निर्देश दिया। इसके बाद एआरटीओ ने रोडवेज बस स्टेशन परिसर में खड़ी कुल 24 बसों की फिटनेस की जांच की। इन बस चालकों को क्लच, गियर, स्टेयरिंग, ब्रेक, वाइपर और इंडिकेटिंग लाइट्स के रखरखाव के बारे में प्रशिक्षित किया। इस दौरान दो बसों में हेड लाइट, फाग लाइट और वाइपर ठीक नही मिलने पर उन्हें शीघ्र सही करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान एआरएम बिंदु प्रकाश, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed