फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information given to girls about safety, rights and helpline

Kushinagar News: बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Sun, 15 Feb 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 15 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Information given to girls about safety, rights and helpline
कसया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम ने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। एसपी केशव कुमार के निर्देशन में थाना स्तर पर गठित टीमें गांव, कस्बा, बाजार, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। प्राथमिकता के आधार पर महिला संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए चौपाल आयोजित कर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान शक्ति दीदी के रूप में जुड़कर पुलिसकर्मी महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। टीम वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एंबुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, कानूनी प्रावधानों व महिलाओं के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पंफलेट भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed