फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Information given on co-cropping farming

Kushinagar News: सहफसली खेती की दी गई जानकारी

Tue, 09 Jan 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Information given on co-cropping farming
तमकुहीराज। भटवलिया स्थित फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को गोष्ठी हुई। इसमें कृषि विषय के छात्रों को गन्ने की प्रजाति, ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई, पीढ़ी प्रबंधन, सहफसली खेती आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच के सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में कृषि क्षेत्र में रोजगार अधिक मिलेगा। किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए खेती के साथ-साथ पशुपालन मुर्गी पालन, मछली पालन, बागवानी, सब्जी की खेती, मशरूम की खेती अपनी सुविधा अनुसार करें। उन्होंने छात्रों को सहफ़सली खेती की जानकारी दी। गोष्ठी को वैज्ञानिक डॉ. केपी सिंह ने गन्ना की प्रजाति और उसकी बुआई के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. रमेश सिंह, राहुल राय, प्रिंस कुमार गुप्ता, महेंद्र यादव, बृजेश कुमार, प्रेम प्रकाश यति, हरिहर प्रसाद, सीपीएन सिंह, सत्यप्रकाश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

जिला इकाई भंग
पकड़ियार बाजार। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष ने जिला कमेटी को भंग कर दिया है। जिलाध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर कुछ पदाधिकारियों के संगठन के प्रति उदासीनता, कार्यक्रम में लगातार अनुपस्थिति रहने के कारण ज़िला संगठन, महिला संगठन, परशुराम सेना की कमेटी को भंग कर दिया है। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के बाद बैठक कर नए स्तर से संगठन का गठन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed