फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Individuals Posing as GST Officers to Extort Money Arrested

Kushinagar News: खुद को जीएसटी अफसर बता वसूली करने वाले गिरफ्तार

Sun, 29 Mar 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 29 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Individuals Posing as GST Officers to Extort Money Arrested
कुशीनगर। खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर हरियाणा के ट्रक ड्राइवर से रिश्वत मांगने के चार आरोपियों में गोविंद शर्मा निवासी गाजीपुर थाना तमकुहीराज और संदीप यादव निवासी लवकुश पश्चिमपट्टी थाना तुर्कपट्टी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके पास से कार, बाइक व मोबाइल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

तमकुहीराज सीओ ने बताया कि 26 मार्च की शाम ट्रक चालक जसवंत सिंह निवासी गड़ीछानी थाना बिरानी थाना हनुमानगढ़ राजस्थान ने ट्रक को बगही स्थित एक पेट्रोलपंप के पास खड़ा किया था। ट्रक पर चारा काटने की मशीन लदी थी। वह हरियाणा से नेपाल जा रहा था। उसी दौरान सो बाइक से चार युवक वहां आए। खुद को जीएसटी अधिकारी बताते हुए ट्रक चालक से जीएसटी का कागजात मांगा। ट्रक चालक ने जीएसटी का कागजात दिया तो आरोपी युवकों ने उसे फर्जी बताया और जुर्माने के तौर पर 1.80 लाख रुपये भरने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed