फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Indian civilization and culture is a glorious heritage: Prof. Ambika

भारतीय सभ्यता और संस्कृति एक गौरवशाली विरासत : प्रो. अंबिका

Sat, 10 May 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 10 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Indian civilization and culture is a glorious heritage: Prof. Ambika
पकवा इनार। राजकीय बौद्ध संग्रहालय की तरफ से वर्मी बुद्ध विहार में पांच दिवसीय भारतीय संस्कृति अभिरुचि पाठ्यक्रम विषय पर व्याख्यान चल रहा है। इसमें प्रतिभागियों को संस्कृति, सभ्यता और समाज के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


व्याख्यान के तीसरे दिन शुक्रवार को मुख्य वक्ता बुद्ध पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर अंबिका तिवारी ने कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति एक गौरवशाली विरासत है। भारत न केवल एक भौगोलिक इकाई है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक चेतना है। एक ऐसा देश जहां विविधता में एकता की परंपरा जीवंत है, जहां हर पत्थर में देवत्व है और जहां हर परंपरा एक जीवन मूल्य सिखाती है। इसे नई पीढ़ी से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। भारत की संस्कृति न केवल विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है, बल्कि इसकी जड़ें आज भी समाज की आत्मा में गहराई से समाई हुई हैं। इसमें 55 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। व्याख्यान का संचालन तेज प्रताप शुक्ल ने किया। अंत में तरुण शुक्ल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान डाॅ. राकेश सिंह, धीरेंद्र मिश्र, बेग, ललित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed