फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Including the Form 13 was filed Brhmashankr

ब्रह्माशंकर सहित 13 ने दाखिल किया पर्चा

Thu, 09 Feb 2017 11:22 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Including the Form 13 was filed Brhmashankr
उम्मीदवारों ने नामांकन किया - फोटो : अमर उजाला
 जनपद में छठे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 13 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा की तरफ से कुशीनगर, फाजिलनगर व तमकुहीराज तथा भासपा की तरफ से रामकोला सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया। सपा की तरफ से कुशीनगर और कांग्रेस की तरफ से तमकुहीराज सीट के उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र भरा। भाजपा से बगावत कर दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया। बसपा की तरफ से पडरौना सीट के उम्मीदवार ने अपना नामांकन किया।
विज्ञापन

पडरौना विधानसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार जावेद इकबाल ने पर्चा भरा। यहां भाजपा से बगावत कर परशुराम मिश्र ने निर्दल उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस विधानसभा क्षेत्र से रालोद के कन्हैया पांडेय, बीएमपी के मोहम्मद इत्तेजारुल सिद्दीकी समेत सात लोगों ने पर्चा लिया।      
विज्ञापन

तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा ने नामांकन किया। यहां से कांग्रेस के विधायक अजय कुमार लल्लू ने भी पर्चा भरा। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे श्रीकांत मिश्र ने निर्दल उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। बृहस्पतिवार को यहां से किसी ने पर्चा नहीं लिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला विधानसभा क्षेत्र से सुहेलदेव भारतीय समाजपार्टी के रामानंद बौद्ध ने नामांकन किया। यहां भासपा और भाजपा का गठबंधन है। यहां से सीडी गौतम, ममता चौधरी, बसपा के शंभू चौधरी, शेषमणि गौंड़, सपा से विधायक पूर्णमासी देहाती और रालोद से चंद्रिका सहित सात लोगों ने पर्चे लिए।      
हाटा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार के रूप में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राणा प्रताप सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा से पवन केडिया ने चार सेटों में पर्चा लिया।      
कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार के रूप में कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी और भाजपा से रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने पर्चा भरा। यहां से निर्दलीय विद्यासागर सिंह ने पर्चा दाखिला किया। यहां के लिए दो लोगों ने पर्चे लिए।      

फाजिलनगर से विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने दो सेटों में पर्चा दाखिला किया। इनके अलावा निर्दलीय नंदलाल गुप्त ने नामांकन पत्र जमा किया। यहां से तीन लोगों ने बृहस्पतिवार को पर्चे लिए।      खड्डा विधानसभा क्षेत्र से जय हिंद जय भारत पार्टी से लक्षन प्रजापति ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रालोद से धनंजय सिंह, भाजपा से जटाशंकर त्रिपाठी और निर्दलीय विजय यादव ने पर्चा लिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed