{"_id":"5d20e04a8ebc3e6ce8641395","slug":"incharge-suspend-police-personel-sent-to-line-kushinagar-news-gkp312913812","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोटही चौकी इंचार्ज निलंबित, आठ पुलिस कर्मी हुए लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोटही चौकी इंचार्ज निलंबित, आठ पुलिस कर्मी हुए लाइन हाजिर
विज्ञापन
हर्दी छपरा गांव में पुलिसिया कार्रवाई की जांच करने पहुंचे एसडीएम कप्तानगंज और सीओ खड्डा को लोगो?
- फोटो : KUSHINAGAR
खोटही चौकी इंचार्ज निलंबित, आठ पुलिस कर्मी हुए लाइन हाजिर
रामकोला/ कुशीनगर। एसपी ने शनिवार को रामकोला थाने की खोटही पुलिस चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज को निलंबित और सभी आठ पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने यह कार्रवाई सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर की। खोटही चौकी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों पर हुई कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया। खोटही के हरदी छपरा टोले में जमीन संबंधी विवाद के मामले में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठियां बरसाई थीं। चार महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए थे। एक महिला का चार माह के गर्भपात का भी आरोप लगा था। एसपी की ओर से मामले की जांच सीओ नवीन कुमार नायक को सौंपी गई थी। शनिवार को सीओ ने जांच की और फिर एसपी को मामले की रिपोर्ट सौंपी। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि संयमित आचरण नहीं करने और समस्या का समाधान नहीं कर पाने की वजह से खोटही चौकी के प्रभारी राकेश रोशन को निलंबित कर दिया। जबकि पुलिस कर्मी जय बहादुर यादव, पप्पू राय, गुलाब यादव, प्रभात तिवारी, अमर नाथ प्रजापति, सूरज तिहारी, विश्वंभर प्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया गया। अभी रामकोला थाने से पुलिस कर्मियों को चौकी पर भेजा गया है। जल्द ही खोटही पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी।
सांसद के सामने भी ग्रामीणों ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
रामकोला। खोटही में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचे सांसद विजय कुमार दुबे को गरीब महिलाओं और ग्रामीणों ने पुलिस की ओर से बरसाई गई लाठियों की घटना बताई। कुछ ने तो अपने जख्म दिखाए और पुलिसिया तांडव की कहानी सुनाई। ग्रामीणों ने दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। सासंद विजय कुुमार दूबे ने बताया कि इस मामले को पहले ही संज्ञान में लेकर एसपी से कार्रवाई की मांग किए थे। गंभीर एसपी ने सीओ से मामले की जांच कराई। जांच में दोषी पाए गए दारोगा को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही पूरी चौकी के पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। लाठी बरसाने वाले पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच हो रही है। इसी तरह उत्तर प्रदेश राजकीय बीज निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह भी खोटही गांव के हर्दी छपरा गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समयाएं सुनाई तो वह दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिए।