{"_id":"6aa7048d0621c5b8940b4fcc","slug":"inauguration-of-cc-road-in-maghi-kothilwa-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-167911-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: माघी कोठिलवा में सीसी सड़क का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: माघी कोठिलवा में सीसी सड़क का किया लोकार्पण
विज्ञापन
पडरौना। विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत माघी कोठिलवा में रविवार को 1200 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। किन्नरपट्टी-बखरीहवा मुख्य मार्ग से मुन्नी लाला टोला होते हुए बैरागी टोला तक बनी इस सड़क के शुरू होने से ग्रामीणों की आवागमन की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।
सड़क का लोकापर्ण करते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सड़क बनने से मुख्य मार्ग तक पहुंचना आसान हो गया है। बारिश के दिनों में गांव के विभिन्न टोलों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था। रास्ते पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। सबसे अधिक दिक्कत मुन्नी लाला टोला और बैरागी टोला के लोगों को होती थी। अब सीसी सड़क बनने से बारिश में भी आवागमन सुगम होगी। लोकापर्ण कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा, राजकुमार चौहान, ग्राम प्रधान संतोष लाल श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान नथुनी चौहान, हीरालाल कुशवाहा, मुरारी यादव, विपिन श्रीवास्तव, रामदेव शर्मा, विकास चौहान, रोशन गोंड, पप्पू यादव, अजय सिंह, सत्यनारायण कुशवाहा, धवन जायसवाल, लक्षण गौतम, देवेंद्र यादव, महातम चौधरी, पूर्व ग्राम प्रधान लालरत्न यादव, मुंद्रिका यादव, हरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीसी सड़क का हुआ लोकापर्ण
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के किदवई नगर में रविवार को मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत बने आरसीसी सड़क का लोकापर्ण हुआ। इस सड़क के निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सड़क का लोकापर्ण करते हुए विधायक डाॅ. असीम कुमार ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता में है। इसके लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान चेयरमैन सोनिया जायसवाल, अधिशासी अधिकारी उत्तम वर्मा, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, सभासद सुमित रौनियार, पप्पू जायसवाल, राजकुमार सर्राफ, मक्खन जायसवाल, सत्यप्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद