फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   inaugurated two months ago

Kushinagar News: उद्घाटन दो महीना पहले हो गया, मिनी स्टेडियम का निर्माण अब भी अधूरा

Wed, 05 Jul 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 05 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
inaugurated two months ago
विशुनपुरा ब्लॉक के गांवों में बन रहे हैं मिनी स्टेडियम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों में निर्माण पूरा होने से दो महीना पहले ही मिनी स्टेडियम का उद्घाटन कर दिया गया। इनका उद्घाटन सांसद और विधायक ने किया था। जबकि मिनी स्टेडियम अब भी निर्माणाधीन हैं।
शासन की तरफ से विशुनपुरा ब्लॉक को आकांक्षात्मक ब्लॉक घोषित किया गया है। कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री ने 100 आकांक्षात्मक ब्लॉकों में हुए विकास की समीक्षा की तो विशुनपुरा ब्लॉक नंबर एक पर आया, लेकिन हकीकत यह है कि विकास कार्य मौके पर अधूरे पड़े हैं। इस ब्लॉक में नरचोचवा, बलकुड़िया, कंठीछपरा, हिरनही, जरार और जंगल सिंघापट्टी में मिनी स्टेडियम निर्माण को हरी झंडी मिली थी।
विज्ञापन

मई महीने में सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक मनीष जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव और बीडीओ की मौजूदगी में बकायदा कार्यक्रम आयोजित कर उद्घाटन भी कर दिया गया, लेकिन जुलाई महीना शुरू हो जाने पर भी निर्माण पूर्ण नहीं हो सका। हिरनही और जरार गांव के मिनी स्टेडियम के बीच में पेड़ आ गए हैं। इसके बाद निर्माण कार्य आड़े आ रहा है। काफी दिनों से पेड़ों को कटवाने के लिए कागजी कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंठीछपरा में भी निर्माण कार्य सुस्त गति से चल रहा है। यहां बहुत कार्य अवशेष है। जंगल सिंघापट्टी गांव में निर्माण कार्य रुका हुआ है। ग्राम प्रधान भीम सिंह ने बताया कि पुराने कराए गए कार्यों का भुगतान फंसा है। इस कारण निर्माण कार्य का है। जरार गांव के युवा पुनीत त्रिपाठी का कहना है कि दो महीने पूर्व उद्घाटन तो हो गया, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा है।


...
कोट
जंगल सिंघापट्टी और कंठीछपरा में निर्माण कार्यों की गति कुछ कम है। शेष पर कार्य लगभग अंतिम चरण में है। जिम्मेदारों को शीघ्र निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

-सुशील कुमार सिंह, बीडीओ, विशुनपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed