फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In the previous government, mafia used to sell vacant plots as their own: Dinesh

पूर्व की सरकार में खाली प्लॉट को अपना बताकर बेच देते थे मफिया : दिनेश

Sun, 29 Sep 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 29 Sep 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
In the previous government, mafia used to sell vacant plots as their own: Dinesh
पडरौना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार अपराधी और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए कार्य कर रही है। विपक्षी दलों के आरोप निराधार है। पूर्व की सरकार में उनके सामान्य कार्यकर्ता गाड़ियों में असलहा लहराते हुए घूमते थे। खाली प्लाटों पर कब्जा करते थे। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। गुंडे और अपराधियों की वाहवाही होती थी। लेकिन, भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और अपराधों पर अंकुश लगाने का काम किया है।
विज्ञापन


ये बातें उद्यान कृषि विपणना कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहीं। वे भाजपा कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कहने और बोलने से सरकार की कार्रवाई रुकने वाली नहीं है। जनता को विकास और सुशासन देने के लिए सरकार कटिबद्ध है। उन्हेांने कहा कि सुनियोजित विकास, अच्छा प्रशासन और अच्छा सुशासन सरकार की प्राथमिकता है। विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय हैं। मेडिकल काॅलेज के अधूरे कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। त्योहारों से पहले सभी सड़कें गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। सरकार की सभी परियोजनाएं समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण कार्य होगा। मंडी परिषद से जुड़ी सड़कों को हाट मिक्स प्लांट से बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सांसद विजय कुमार दूबे, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, विधायक पीएन पाठक, विधायक विवेकानंद पांडेय, मोहन वर्मा, विनय प्रकाश गोंड, डॉ. असीम राय, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed