{"_id":"69655ab74a543b6646082dac","slug":"in-the-final-match-monu-eleven-defeated-prashant-eleven-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152654-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फाइनल मुकाबले में मोनू इलेवन ने प्रशांत इलेवन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फाइनल मुकाबले में मोनू इलेवन ने प्रशांत इलेवन को हराया
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज के रामलीला मैदान में आयोजित तमकुही प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले में मोनू इलेवन ने प्रशांत इलेवन गोपालगंज को 70 रनों से हराया । सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में बिहार की दोनों टीमों ने दर्शकों को काफी रोमांचित किया । टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेते हुए मोनू इलेवन की टीम निर्धारित 15 ओवर में 205 रन बनाये,जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए दीपू कुमार ने अकेले 94 रन बना डाले।
रनों का पीछा करने उतरी प्रशांत इलेवन की टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन 12 ओवरों में सिर्फ 135 रनों पर सिमट गई । इस टूर्नामेंट के बेस्ट बॉलर का पुरस्कार प्रशान्त इलेवन के गेंदबाज रबाडा को दिया गया जिसने तीन मैचों में 15 विकेट हासिल किए थे।तथा मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मोनू इलेवन के दीपू कुमार को दिया गया।
मैच के मुख्य अतिथि अभिषेक मिश्रा के साथ साथ मनीष गुप्ता ,सभासद अजय सिंह पटेल व राजकुमार गुप्ता उपस्थित रहे । मुख्य निर्णायक की भूमिका में मुहम्मद अली तथा पप्पू खान के साथ साथ आयोजन समिति के जुनैद अलम, नवनीश कुमार, टाइगर खान, अंकित गुप्ता, विजय सिंह, संदीप कुमार,मगन शुक्ला,जुनैद आलम आदि उपस्थित रहे।