{"_id":"6910f8f7ebc9a8f9ea0ef61f","slug":"in-sauraha-khurd-youths-caught-a-dog-and-left-it-outside-the-village-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148644-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सौरहा खुर्द में युवकों ने कुत्ते को पकड़ गांव के बाहर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सौरहा खुर्द में युवकों ने कुत्ते को पकड़ गांव के बाहर छोड़ा
Mon, 10 Nov 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौरहा खुर्द गांव के दुबरहा टोले में एक माह से लोगों को शिकार बना रहे आवारा कुत्ते को गांव के युवकों ने पकड़ कर दूर ले जाकर छोड़ दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक कुत्ते का आतंक पिछले दो महीने से जारी था। एक माह में 30 लोगों को अपना शिकार बना चुका था। कई बार विभागों को जानकारी देने के बावजूद पशुपालन विभाग या वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। लगातार हमलों से परेशान ग्रामीण दहशत में जी रहे थे।
कुत्ते ने सोनू कुशवाहा पर हमला किया, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा। इसके बाद करीब पचास से अधिक ग्रामीण एकजुट हुए और रस्सी, जाल व लाठियों की मदद से कुत्ते को घेरकर पकड़ लिया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। कुत्ते के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।