{"_id":"5918a3ac4f1c1b7a048545f4","slug":"in-road-accident-youth-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 15 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
कठकुइयां। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कटया गांव निवासी अनुज नाम के एक 25 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा रविवार को दोपहर करीब दो बजे सरयाडीह गांव के पास हुआ। अनुज अपनी बहन को मेहदावल में पहुंचाकर बाइक से घर लौट रहा था।
कटया निवासी इंद्रजीत मिश्र का इकलौता पुत्र अनुज अपनी बहन को उसके घर मेहदावल थाना क्षेत्र के मनोरथपुर गांव स्थित ससुराल पहुंचाकर रविवार को घर लौट रहा था। दोपहर करीब दो बजे वह कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सरयाडीह गांव के पास पहुंचा था कि कोई वाहन उसे पीछे से ठोकर मारकर चला गया। अनुज बाइक से नीचे गिरकर अचेत हो गया। किसी राहगीर ने उसे सड़क पर पड़ा देखकर 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। उसके काफी देर बाद पुलिस पहुंची। उसकी पहचान करने के बाद घरवालों को सूचना दी गई। एंबुलेंस भी काफी देर में पहुंचा और घरवाले अनुज को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। अनुज की शादी अभी बीते छह मई को ही हुई थी।