{"_id":"5736162c4f1c1bb36b919c7c","slug":"in-many-villages-people-sick-with-measles","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई गांवों में खसरे से लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई गांवों में खसरे से लोग बीमार
कुशीनगर
Updated Fri, 13 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खसरे से लोग बीमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। क्षेत्र के कई गांवों में दो महीने से खसरा रोग का प्रकोप बना हुआ है। चौबेया पटखौली में एक बच्ची की मौत भी हो चुकी है। रोगियों के शरीर पर पड़ रहे फफोले देखकर लोग भयभीत हो उठे हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई एहतियाती उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
दुदही विकास खंड के गांव गौरीश्रीराम के माधोपुर टोले में करीब दो माह से खसरा का प्रकोप बना हुआ है। एक सप्ताह के अंदर रोशनी (छह) नीरज (22), विकास (10), आकाश (आठ), प्रियंका (सात), अजय (तीन), गोल्डी (छह), विंदा (25), विशाल (आठ), संजय (चार), रोहित (नौ) समेत कई लोग खसरे की चपेट में आ गए हैं।
पहले बुखार और फिर शरीर पर पड़ रहे फफोले देखकर लोग डर जा रहे हैं। गांव में पहले से ही विंदेश्वरी, संस्कृति, सरोज, अनुष्का, विश्वजीत, भवानी, अर्चना, साधना, बिट्टू, बंटी, मंशा आदि कई लोग पीड़ित हैं। इसके अलावा गौरी शुक्ल गांव में निशा (चार) बृजेश (चार) वीरेंद्र (तीन) अनीता (छह) अंगद (पांच) रानी (सात) भुटेली (दो) राजा (नौ) आदि पीड़ित हैं।
विज्ञापन
रामपुर जमुनिया में खुश्बू (70) और कमला देवी (45) समेत कई लोग पीड़ित है। तेजी से बढ़ रही बीमारी के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बेखबर है। चौबेया पटखौली और रामपुर बरहन में भी कई माह से लोग खसरा रोग से पीड़ित हैं। एक माह पहले चौबेया पटखौली गांव में सरोज (पांच) नाम की एक बच्ची की मौत हो गई थी।
इस संबंध में दुदही सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय का कहना है की गौरी श्रीराम गांव में खसरा रोग फैलने की जानकारी मिली थी। वहां टीकाकरण कराया गया है, प्रभावित गांवों में फिर से कैंप लगाकर टीकाकरण कराया जाएगा।