फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   In Kaptanganj, masked gunmen opened fire, and an FIR has been registered against nine people, including a ward councilor.

Kushinagar News: कप्तानगंज में नकाबपोश बदमाशों ने तड़तड़ाईं गोलियां, सभासद समेत नौ पर प्राथमिकी

Wed, 14 Jan 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
In Kaptanganj, masked gunmen opened fire, and an FIR has been registered against nine people, including a ward councilor.
गिरफ्तार आरोपी। सोशल मीडिया 
कप्तानगंज (कुशीनगर)।
विज्ञापन

कस्बे की मंगल बाजार काॅलोनी सोमवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। नकाबपोश बदमाशों ने कस्बे के रहने वाले कुख्यात सूजा पठान के घर पर चार राउंड फायरिंग की और ईंट-पत्थर चलाए। घर में मौजूद सूजा और परिवार के सदस्यों ने छिपकर जान बचाई। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। इस दौरान हमलावरों को पकड़ने की कोशिश में मोहल्ले की एक महिला भी घायल हो गई। सूजा के पिता मुश्ताक की तहरीर पर पुलिस ने वार्ड नंबर 11 के सभासद संजय पटेल समेत नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर पांच आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, जानलेवा हमला, धमकी, मारपीट के कई मामलों में आरोपी सूजा पठान सोमवार रात करीब 11 बजे घर में पिता मुश्ताक अहमद खान, मां शबनम, बहन सानिया के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कुछ नकाबपोश पहुंचे और उसे बाहर निकलने के लिए ललकारने लगे। उसके पिता बाहर निकले तो नकाबपोशों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद ईंट-पत्थर चलाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग सहम गए। कुछ लोग सूजा के घर की ओर दौड़े तो संकरी गली से अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

मुश्ताक की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत नौ लोगोंं पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। मंगलवार दोपहर स्थानीय कस्बे के राम जानकी घाट से पुलिस ने पांच आरोपियों कस्बे के वार्ड नंबर 8, लाला चौक निवासी मोहमद आरिफ, पिपराइच थाना के मोतीपाकड़ के राजन चौधरी, स्थानीय थाना के ग्राम सभा सेमरा निवासी सौरभ कुमार, महराजगंज के निचलौल थाना के ग्राम सभा पिपरा काजी के समीर अली और कस्बे के शिव चौक सिद्धांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक अदद तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक कारतूस का खोखा, चार एंड्राइड मोबाइल फोन और 680 रुपए नकद बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------------------

मुश्ताक को लाठी से पीटकर हमलावर छुड़ा ले गए साथी को
सूजा के पिता मुश्ताक ने बताया कि भागते समय उन्होंने एक नकाबपोश को पकड़ लिया था। तभी उसके एक साथी ने पीठ पर डंडे से हमला कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गए और मौका पाकर बदमाश भाग निकले। उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले की एक महिला राधा देवी सूजा के घर की ओर बढ़ी। राधा ने भाग रहे हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की पर वह कामयाब नहीं हुई। इसमें राधा देवी को भी हल्की चोटें आईं।


-----------

कभी जिगरी दोस्त था, आज जान का दुश्मन
सूजा ने इस हमले का मास्टरमाइंड वार्ड नंबर 10 निवासी संजय पटेल को बताया है। सूजा के अनुसार, पहले वह और संजय जिगरी दोस्त हुआ करते थे। हर काम लगभग साथ ही करते। संजय ने कस्बे के वार्ड नंबर 11 से वर्ष 2023 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सभासद का चुनाव लड़ा और जीत गया। इस चुनाव में सूजा ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, क्योंकि सूजा इसी वार्ड का निवासी था। सभासद बनने के बाद भाजपा सभासद के पति रमेश मोदनवाल पर वर्ष 2023 में कस्बे के मंगल की बाजार में जानलेवा हमला हुआ। इसमें रमेश मोदनवाल की तहरीर दी संजय पटेल, ऋषि पासवान, आदित्य साहनी और सूजा पठान पर प्राथमिकी दर्ज हुई। सूजा उस मामले में जेल गया। हालांकि बाद में जमानत पर बाहर आ गया। सूजा के अनुसार, करीब छह माह से उसकी और संजय के बीच दुश्मनी है। सूजा का कहना है कि संजय गलत काम कराने को लेकर उस पर दबाव देता था। मैंने इसका विरोध किया तो मतभेद बढ़ गए। ऐसी चर्चा है कि संजय इस समय नेपाल में छिपा है।
सूजा को गोली लगने के बाद सक्रिय हुआ संजय का गिरोह
बताया जा रहा है कि कप्तानगंज कस्बे में कभी इनके गैंग का वर्चस्व था। दोनों मिलकर वह गैंग चलाते थे। जमीन कब्जा कराना, लोगों को धमकाना, जुए का अड्डा चलाना इसमें शामिल था लेकिन करीब एक साल से वर्चस्व को लेकर दोनों में तनातनी बढ़ गई और उनकी राह अलग हो गई। 29 अप्रैल 2025 को पुलिस ने मुठभेड़ में हसनगंज और कोटवा मार्ग पर सूजा पठान, इसके साथी अतुल चौधरी और सचिन को गिरफ्तार किया था। इसमें सूजा के पैर के गोली लगी थी। इसके बाद कुछ दिन तक यह गैंग शांत रहा। इसके बाद कस्बे में सभासद संजय पटेल का गिरोह सक्रिय हो गया। आज भी संजय पटेल और सूजा गैंग के लोगों की दहशत है। कस्बे के किसी भी विवादित मामलों में इन दोनों गैंग के गुर्गे शामिल होते हैं। इस घटना के बाद दोनों गैंग से जुड़े अधिकतर युवक घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
--------------

संजय पर भी दर्ज हैं कई प्राथमिकी


संजय पर हत्या के प्रयास, धमकी समेत कई मामले दर्ज है। 20 अक्टूबर 2023 को हरिहरनाथ उत्तरी वार्ड नंबर 14 के भाजपा सभासद बैजनाथ उर्फ बैजू चौहान की तहरीर पर सूदखोरी, भूमाफिया सहित अन्य धाराओं में संजय पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। वर्ष 2023 में ही कस्बे की मंगल बाजार में भाजपा सभासद के पति रमेश मोदनवाल पर जानलेवा हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। 8 अक्टूबर 2024 को कस्बे के रेलवे क्राॅसिंग के पास जुआ और सट्टेबाजी की लेकर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। 10 नवंबर 2025 को ग्रामसभा बसहिया उर्फ कप्तानगंज के टोला बभनौली के कमलेश साहनी के घर फायरिंग करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।


----------------------------
कप्तानगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर आदित्य भी सूजा गैंग का है सदस्य
बसहिया उर्फ कप्तानगंज के बभनौली गांव निवासी आदित्य की तलाश में घर में घुसकर कुछ माह पूर्व बदमाशों ने रात में फायरिंग की थी। आदित्य का पिता कमलेश साहनी कप्तानगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। आदित्य भी सूजा गैंग का सक्रिय सदस्य है। करीब एक साल पूर्व रामकोला थाना क्षेत्र में नर्तकी का अपहरण कर छेड़खानी करने के मामले में आदित्य जेल गया था। इसके बाद से अपना ठिकाना बदल दिया और लखनऊ रहने लगा।
-------------
फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार चल रहे बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। कस्बे में माहौल शांत है। पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
-दीपक सिंह, थानाध्यक्ष, कप्तानगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed