फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   in dispute beaten man died

Kushinagar News: दरवाजे पर मिट्टी रखने को लेकर हुई मारपीट में चचेरे भाई की गई जान

Wed, 28 Jun 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
in dispute beaten man died
मृतक संजय पांडेय की फाइल फोटो।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तीन पर दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मामूली बात को लेकर हुई मारपीट में सोमवार की रात चचेरे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दरवाजे से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के अमवा बुजुर्ग गांव निवासी संतोष पांडेय शौचालय निर्माण के लिए टंकी की खुदाई कराई। गड्ढे से जो मिट्टी निकला वह अपने चचेरे भाई संजय पांडेय के दरवाजे पर रख दिए। दरवाजे पर मिट्टी रखने से नाराज संतोष और संजय के बीच शनिवार की रात को मारपीट हो गई। इसमें संजय पांडेय और दूसरे पक्ष के संतोष की पत्नी रम्भा घायल हो गईं।
विज्ञापन

गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की देर रात को गंभीर रूप से घायल संजय की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। मंगलवार को सुबह दरवाजे पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक का बेटा कृष्णकांत पांडेय की तहरीर पर चचेरे भाई संतोष पांडेय, पत्नी रम्भा देवी, बेटा आदर्श पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed