{"_id":"587bb3a84f1c1bd103efe4cb","slug":"in-any-case-is-to-increase-turnout-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हाल में मतदान प्रतिशत बढ़ाना है:डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हाल में मतदान प्रतिशत बढ़ाना है:डीएम
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
मतदान करने के लिए जागरूक किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चार मार्च को होने वाले विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए रविवार को पडरौना नगर में इंडेन गैैैस एजेंसी और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विचार गोष्ठी के अलावा वाहनों पर स्टीकर भी चिपकाए गए।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि देश का हर नागरिक मतदान प्रक्रिया में शामिल हो। अगर कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है तो नोटा बटन का ऑप्शन भी अब मौजूद है। इसलिए यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास न करें कि पार्टियां योग्य उम्मीदवार नहीं दे रही हैं। डीएम ने कहा कि इस बार जिले को मतदान प्रतिशत के मामले में पूरे प्रदेश में एक नंबर पर रखना है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए हर व्यक्ति को अपने घर से निकलकर मतदान करना होगा तथा इसके लिए पड़ोसियों को भी जागरूक करना होगा।
एडीएम कृष्ण लाल तिवारी ने कहा कि मतदाताओं के जागरूकता से ही देश की तस्बीर बदलनी संभव है। मतदान स्थल पर निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रशासन मतदान को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। एसडीएम सदर संजीव रंजन ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट बहुमूल्य है। इसलिए हम सभी को मतदान करने का संकल्प लेना होगा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डीएम शम्भु कुमार की अगुवाई में अधिकारियों और अन्य लोगों ने वाहनों पर मतदान जागरूकता स्टीकर चिपकाया।
विज्ञापन
इस दौरान डीएसओे नरेंद्र तिवारी, शहर के प्रमुख व्यापारी दीपचंद्र अग्रवाल, जगदम्बा रुंगटा, रजनीश रुंगटा, रत्नेश मिश्र, विजय राय, जितेंद्र सिंह, कृष्णा जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।