{"_id":"5ff8a5798ebc3e2e38295e89","slug":"in-accident-4-injured-with-2-female-constables-kushinagar-news-gkp380115379","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी ट्रॉली की चपेट से दो महिला सिपाही समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदी ट्रॉली की चपेट से दो महिला सिपाही समेत चार घायल
विज्ञापन

पुलिस की मदद से घायल सीएचसी में भर्ती, दोनों कांस्टेबल मेडिकल कॉलेज रेफ र
रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव के सामने हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला/मेहदीगंज। शुक्रवार की शाम पडरौना की ओर से बाइक से आ रही दो महिला कांस्टेबल व एक अन्य बाइक सवार दो लोग गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो महिला कांस्टेबल सहित चार लोग घायल हो गए।
पुलिस ने सभी घायलों को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल दोनों महिला कांस्टेबल को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। अन्य दोनों घायलों का इलाज रामकोला सीएचसी में ही चल रहा है। रामकोला थाने पर तैनात महिला कांस्टेबल सुशीला वह लक्ष्मी पांडेय पडरौना की तरफ से स्कूटी से रामकोला थाने पर आ रही थीं। पपउर गांव के सामने कसया थाना क्षेत्र के नादह गांव निवासी धुरूप चौहान बाइक पर नातिनी प्रीती को बैठाकर घर जा रहे थे। स्कूटी व बाइक में टक्कर हो गई। इसी दौरान गन्ना लेकर रामकोला चीनी मिल जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से चारों लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर रामकोला एसओ केपी सिंह मौके पर पहुंचे और घायल चारों घायलों को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया। महिला कांस्टेबल सुशीला और लक्ष्मी पांडेय को गंभीर चोट के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल धुरूप चौहान उसकी नतिनी प्रीति का इलाज रामकोला सीएचसी में ही चल रहा है।