{"_id":"68a62040a512c13d1a038b8b","slug":"improvement-in-vikas-health-after-the-operation-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-143733-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ऑपरेशन के बाद विकास की तबीयत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ऑपरेशन के बाद विकास की तबीयत में सुधार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली के खिरकिया बाजार में पुलिस के सामने गोली मारी गई गोली से घायल विकास यादव का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने गोली निकाल दी। ऑपरेशन के बाद उसके तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। परिवार के सभी लोग गोरखपुर अस्पताल में हैं। वहीं आरोपी के दरवाजे पर सन्नाटा है। घटना के दूसरे दिन भी गांव में पुलिस सक्रिय रही। रात को आरोपी और महिला के साथ बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खिरकिया बाजार निवासी विकास यादव (20) को गांव के दिनेश और राहुल ने पुलिस के सामने रिवाल्वर से गोली मार दी थी। विवाद दो दिन पूर्व सरेह में एक महिला के साथ आरोपी राहुल यादव गया था और इसका अश्लील वीडियो विकास यादव ने बना लिया था। इसको लेकर मंगलवार की सुबह चाय की दुकान पर उनमें मारपीट हुई थी।
पिटाई से क्षुब्ध विकास और उसके परिजन पुलिस के साथ उलाहना देने राहुल के घर पहुंचे। इस दौरान राहुल का भाई दिनेश पिता की रिवाल्वर लेकर निकला और पुलिस के सामने विकास यादव के पेट में गोली मार दी। गोली चलने के बाद खिरकिया चौकी इंचार्ज रिजवान और सिपाही मोर्चा संभालने के बजाय भाग गए। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर रिवाल्वर को छीना।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में मौके से भागते हुए दरोगा दिख भी रहे हैं। एसपी ने लापरवाह दरोगा को निलंबित कर दिया है। गांव में दूसरे दिन भी घटना को लेकर लोगों में चर्चा रही।
कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि गांव पर पुलिस की नजर है। घायल का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।