फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Improvement in the condition of the girl victim of rape

दुष्कर्म पीड़ित बालिका की हालत में सुधार

Mon, 01 Feb 2021 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Improvement in the condition of the girl victim of rape
दुष्कर्म पीड़ित बालिका की हालत में सुधार
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र की रहने वाली दुष्कर्म पीड़ित बालिका की हालत मेडिकल कॉलेज में अब ठीक बताई जा रही है। इधर गांव में घटना पर कई तरह की चर्चा है। लोग दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
शुक्रवार की रात सात वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के बाद खून से लथपत बेटी को लिए पिता जगह-जगह भटकता रहा। गांववालों के मुताबिक पिता से हुई बातचीत में उसकी हालत ठीक बताई जा रही है, लेकिन उसका इलाज चल रहा है। इस घटना में गांव के ही एक व्यक्ति के शामिल होने व उसके गिरफ्तारी की जानकारी होने के बाद से गांव के लोग जहां खुद को कलंकित समझ रहे हैं, वहीं आरोपी के प्रति उनके चेहरे पर आक्रोश भी दिख रहा है।
विज्ञापन

रविवार को गांव में बहुत ही कम लोग सड़कों पर दिखे। गांव के चाय की दुकान पर बैठे बुजुर्गों का कहना था कि 80-90 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं, लेकिन इस तरह की घटना गांव में भी नहीं हुई थी। अब गांव पर जो कलंक लग गया है, वह नहीं मिट पाएगा। दुष्कर्म के आरोपी ने अपने परिवार के साथ-साथ गांव को भी बदनाम कर दिया है। गांव के लोग घटना से जहां बहुत ही व्यथित दिखे, वहीं बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित थे। गांव के प्रबुद्धजनों का कहना है कि आरोपी ने सिर्फ एक अबोध बच्ची की अस्मिता का मानमर्दन ही नहीं किया है, बल्कि उसने गांव की अस्मिता को भी तार-तार कर दिया है। सामाजिक विश्वास को तोड़ने वाले इस व्यक्ति को कानून तो सजा देगी ही, प्रकृति भी उसके किए का हिसाब जरूर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed