{"_id":"688285c2f40d2ba0d20d62b0","slug":"implement-the-learnings-from-the-training-in-schools-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-142185-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रशिक्षण में मिली सीख विद्यालयों में करें लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रशिक्षण में मिली सीख विद्यालयों में करें लागू
Fri, 25 Jul 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के गोला बाजार स्थित बीआरसी परिसर में बृहस्पतिवार को एनसीईआरटी नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के प्रथम बैच के दूसरे दिन बीईओ अशोक कुमार यादव ने सभी शिक्षकों से प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए सभी पहलुओं को अपने विद्यालयों में लागू करते हुए विद्यालय और बच्चों को निपुण बनाने के लिए संकल्प लेने के लिए आह्वान किया।
बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान से संबंधित पांच दिवसीय प्रशिक्षण में कक्षा तीन में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद से विकसित नवीन पाठ्य पुस्तक भाषा वीणा, गणित मेला एवं अंग्रेजी की पाठ्य पुस्तक संतूर से संबंधित प्रशिक्षण प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षकों को कराया जा रहा है। प्रशिक्षण एआरपी शैलेश कुमार, आशुतोष दुबे आरती दुबे, अमिरुल हक अंसारी व बलिराम सिंह द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्रमुख रुप से नसरीन हरीन्द्र कुमार चौरसिया, संजय यादव, कृष्ण मोहन, इकबाल हुसैन, जितेंद्र राय, विजय सिंह, धर्मेन्द्र गौंड, कृपाशंकर तिवारी, आकांक्षा, दीपक मिश्रा, मोना सिंह, अनामिका शाही, श्वाति सिंह, मीना सिंह, श्वेता त्रिपाठी आदि शिक्षक मौजूद रहे।