फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Immersion of Lakshmi-Ganesh idols amid tight security

Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन

Sun, 03 Nov 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Nov 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Immersion of Lakshmi-Ganesh idols amid tight security
पडरौना। नगर के खिरकिया स्थित झरही घाट समेत जिले के अलग-अलग घाटों पर शनिवार को लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इस दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। जिले में एक हजार से अधिक स्थानों पर लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। अधिकतर प्रतिमाओं का शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच विसर्जन किया गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान खिरकिया स्थित झरही नदी घाट पर पुलिस तैनात रही। नदी के गहरे पानी में कोई न जा सके। इसके लिए बैरिकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को पनियहवा तट पर बने कृत्रिम जलाशय और मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में किया गया। कस्बा के कुल पांच स्थानों पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थीं। प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में दीपावली पर्व के लक्ष्मी पूजा के अवसर पर स्थापित 83 प्रतिमाओं में से शनिवार की शाम अधिकांश मूर्तियों का विसर्जन किया गया। सभी मूर्तियों को पंडाल में स्थापित होने से लेकर विसर्जन होने तक पुलिस कर्मी तैनात रहे। इन प्रतिमा को क्षेत्र के रामाभार पुल, हेतिमपुर, सपहा खरदर पुल, बाड़ीपुल सहित आदि स्थानों पर विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


0


प्रतिमा विसर्जन में दिखा आपसी भाईचारा

जौरा बाजार/मंसाछापर। क्षेत्र के गंभीरिया बुजुर्ग गांव के पास मुस्लिम वर्ग के लोगों ने हिन्दू मुस्लिम एकता का परिचय दिया। शनिवार को लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा का मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोगों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान बबलू कुशवाहा, पूर्व प्रधान नईम अंसारी, मुर्तुजा अंसारी, जहांगीर, छेदी अंसारी आदि मौजूद रहे।
इसी तरह जौरा बाजार क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव में दिपावली पर स्थापित मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए जा रहे भलुही गांव के लोगों को मुस्लिम धर्म के लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष संजय कुमार, मधुरिया चौकी प्रभारी जितेंद्र राम, जावेद अंसारी, असफाक अंसारी, जावेद अख़्तर, मैनुद्दीन अली, जुनेद आलम आदि मौजूद रहे। संवाद

प्रशासन की देखरेख में विसर्जित की गईं प्रतिमाएं
कसया। विभिन्न स्थानों पर रखी गई लक्ष्मी प्रतिमा का शनिवार को चयनित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जन किया गया।

क्षेत्र में दीपावली पर्व के लक्ष्मी पूजा के अवसर पर करीब 83 प्रतिमाएं स्थापित की गईं थीं। शनिवार की शाम को चिह्नित 42 स्थानों पर विसर्जित किया गया। सभी प्रतिमाओं को पंडाल में स्थापित होने से लेकर विसर्जन होने तक पुलिस ड्यूटी लगाई गई थी। क्षेत्र के रामाभार पुल, हेतिमपुर, सपहा खरदर पुल, बाड़ीपुल सहित आदि स्थानों पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस संबंध में एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय में बताया कि प्रशासन की देख रेख में विसर्जन कराया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed